मनोरंजन
*✍️पुलिस के भी उड़े होश जब पेट्रोलिंग के दौरान सुनसान जगह पर मिली संदिग्ध परिस्थितियों मे लड़की की लाश,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका…*

RGHNEWS जशपुर जिले के पत्थलगांव पुलिस के उस वक्त होश उड़ गए जब एक अज्ञात लड़की की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीती देर रात पेट्रोलिंग के दौरान झंडाघाट में लड़की की लाश बरामद किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार कर शव सुनसान जगह में फेंककर ठिकाना लगाया है।शव की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस को मामले की जांच में दिक्कत हो रही है।पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर लड़की की पहचान करने में जुट गई है।