मनोरंजन

Don 3 Actress: ‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी को कृति सेनन की एंट्री, एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल…

Don 3 Actress: कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैपराजी द्वारा उन्हें ‘लेडी डॉन’ कहने पर एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया वायरल हो रही है

रणवीर सिंह की फिल्म ‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी के बाहर होने के बाद अब कृति सेनन के शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें लेडी डॉन कहकर बुलाया जा रहा है।

क्या डॉन 3 में निभाएंगी किरदार
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ दी है। अब सोशल मीडिया पर कृति सेनन को ‘लेडी डॉन’ कहे जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पैपराजी कृति की तस्वीरें लेते हुए उन्हें ‘लेडी डॉन’ कहकर बुलाते हैं, जिस पर कृति मुस्कुरा देती हैं। इस रिएक्शन ने फैंस को यकीन दिलाया कि कृति फिल्म में हो सकती हैं।

read more DGCA: DGCA जांच के बाद एक ही दिन में Air India ने रद कीं सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, सबसे ज्यादा बोइंग 787 प्रभावित…

 

 

फरहान के घर पर गई थीं कृति

Don 3 Actressइस साल मई में कृति को फरहान अख्तर के मुंबई ऑफिस के बाहर देखा गया था, जिससे अफवाहों को और हवा मिली। हालांकि, अभी तक फिल्ममेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या कृति वाकई ‘डॉन 3’ में ‘लेडी डॉन’ का किरदार निभाएंगी।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button