मनोरंजन

*✍️पार्टनर के बीच अगर फिजिकल रिलेशनशिप नही है तो कम हो जाती है रोगों से लड़ने की क्षमता,जाने क्यों जरूरी है फिजिकल रिलेशनशिप…*

RGHNEWS पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए आपस में प्रेम का भाव होना बहुत जरूरी है. दो लोग एक-दूसरे के करीब तभी आ पाते हैं, जब वे हर तरह से एक-दूसरे के साथ जुड़ाव महसूस करते हों. शादी के बाद पार्टनर्स का एक-दूसरे के साथ रिश्ता तभी पूरा माना जाता है, जब वे शारीरिक तौर पर भी एक-दूसरे के साथ जुड़ चुके हों हालांकि, कई बार आपस में जुड़ाव न हो पाने की स्थिति में पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ इंटिमेट होने में झिझकने लग जाते हैं.

क्यों जरूरी है फिजिकल रिलेशनशिप
एक स्वस्थ रिश्ता कई बिंदुओं पर टिका होता है. प्यार और विश्वास के साथ ही एक-दूसरे की इज्जत करना भी जरूरी होता है. खुद को किसी पर समर्पित कर देना आसान नहीं होता है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं. अगर आप एक-दूसरे का सम्मान करते हैं तो अपने रिश्ते को अगले पायदान पर ले जाने में झिझकते नहीं हैं.

महिला साथी की सेहत पर पड़ता है असर
कुछ कपल्स की फिजिकल लाइफ  न के बराबर होती है. वे अकेले में एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने से घबराते हैं और हमेशा दूर होने के बहाने ढूंढते रहते हैं. पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशनशिप न बना पाने पर महिलाओं में कई तरह की दिक्कतें देखने को मिलती हैं.

जानिए उनके बारे में

बढ़ जाती है घबराहट
लंबे समय तक फिजिकली न एक्टिव रहने की वजह से कपल्स घबराहट का शिकार होने लग जाते हैं. ऐसा खासतौर पर उन महिलाओं के साथ ज्यादा होता है, जो होममेकर होती हैं.

कम हो जाती है रोगों से लड़ने की क्षमता
अगर आपको अपने साथी के साथ फिजिकल रिलेशनशिप  बनाए हुए काफी वक्त हो गया है तो समझ जाइए कि आप बीमारियों को खुद ही बुलावा दे रही हैं. दरअसल, पार्टनर  के साथ इंटिमेट न होने की स्थिति में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लग जाती है और छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ी लगने लग जाती हैं.

ल्युब्रिकेशन में कमी से बढ़ती है परेशानी
लंबे समय तक किसी के साथ फिजिकल न होने पर कई महिलाओं की वजाइना में ड्राइनेस की समस्या हो जाती है. ल्युब्रिकेशन में कमी की वजह से यूरिन इन्फेक्शन , यीस्ट इन्फेक्शन जैसी कई समस्याएं होने लग जाती हैं. जिन महिलाओं में ल्युब्रिकेशन की कमी होती है, जब वे अपने पार्टनर के साथ संबंध स्थापित करती हैं तो पार्टनर को भी कई परेशानियों से जूझना पड़ सकता है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button