*✍️पति-पत्नी में मनमुटाव के बाद, शिकायत लेकर पुलिस रक्षा टीम के पास पहुंची विवाहिता...* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️पति-पत्नी में मनमुटाव के बाद, शिकायत लेकर पुलिस रक्षा टीम के पास पहुंची विवाहिता…*

● *पुलिस महिला रक्षा टीम कराई पति-पत्नी में सुलह, पति साथ रखने को हुआ राजी*…

RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज दिनांक 29/05/2021 को सारंगढ़ क्षेत्र की रहने वाली महिला उसके पति, ससुरालवालों पर दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर घर से निकालने की शिकायत लेकर पुलिस महिला रक्षा टीम, रायगढ़ के कार्यालय आई ।

महिला से विस्तृत जानकारी लेकर महिला रक्षा टीम प्रभारी प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा द्वारा महिला के पति व घरवाले जो जूटमिल क्षेत्र में रहते हैं, उन्हें अपने कार्यालय बुलाई ।

रक्षा टीम प्रभारी दोनों पति-पत्नी को आमने-सामने कर उनसे झगड़ा विवाद का कारण का पता लगाई, जिस पर दोनों पति-पत्नी के बीच किसी अन्य महिला के आ जाने से इनके मधुर रिश्ते में खटास आ रही थी । महिला रक्षा टीम प्रभारी द्वारा दोनों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देकर अच्छे से रहने की सलाह दी और महिला के पति को अन्य महिला की संगत छोड़ परिवार पर ध्यान देने की हिदायत दी जिसके बाद महिला का पति आगे इस प्रकार वाद विवाद नहीं होने की बात कहकर अपनी पत्नी को अपने साथ ले गया । महिला रक्षा टीम प्रभारी महिला के ससुरालवालों को महिला से झगड़ा-विवाद करने पर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई तथा 15 दिन बाद महिला को पुन: महिला रक्षा टीम कार्यालय आकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने कहा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button