मनोरंजन
*✍️डिप्टी कलेक्टर के घर चोरो ने की चोरी लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो चोरों ने लिखा लेटर….*

मध्य प्रदेश के देवास में दिन-ब-दिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. शहर में कई वारदात को अंजाम दे चुके इन चोरों के हौसलों का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अब ये अधिकारियों के घर को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं. बीती रात कुछ चोरों ने सिविल लाइंस स्थित डिप्टी कलेक्टर के घर को अपना निशाना बनाया, लेकिन घर में चोरों को चुराने लायक कुछ भी नहीं मिला तो बदमाश चोर डिप्टी कलेक्टर के नाम एक चिट्ठी लिखकर छोड़ गए और उसमें लिखा, ”जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर.”
Follow Us