स्वास्थ्य
*✍️छत्तीसगढ़ में आज कोरोना मरीज का आंकड़ा 400 के पार, रायगढ़ में 61 मरीज मिले,देखिये आज का अपडे✍️

कुल मरीजों का आंकड़ा अब 13 हज़ार के करीब…
RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 13 हज़ार के करीब पहुंच गया है। प्रदेश में आज कोरोना पोजेटिव 427 नये मरीज मिले हैं। वहीं आज 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के आंकड़ों को देखें तो ये आंकड़ा अहब 12625 पर पहुंच गया है। वहीं कुल एक्टिव केस अब 3509 हो गये हैं। छत्तीसगढ़ में अब कुल मौत का आंकड़ा 99 पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में आज भी रायपुर कोरोना मरीजों के मामले में टॉप पर है। आज राजधानी रायपुर में मिले मरीजों की बात करें तो रायपुर में अभी तक 172 कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। रायगढ़ में 61 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं दुर्ग में मरीजों का आंकड़ा 40 पहुंच गया है। वहीं महासमुंद में 20, राजनांदगांव में 15, जांजगीर में 18, बीजापुर 12 नारायणपुर में 11, जशपुर में 9, बेमेतरा में 7 सरगुजा में 12, बिलासपुर में 6, कोंडागांव व सुकमा में 4-4, गरियाबंद, बलौदाबाजार 3 मरीज मिले हैं।मौत की बात करें तो छत्तीसगढ़ में आज 3 मौत हुई है, जिसके बाद आंकड़ा अब बढ़कर 99 पहुंच गया है।



