अन्य खबर
*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांस्टेबल ने की आत्महत्या….पत्नी के मायके जाने के बाद अकेले रहता था आरक्षक…*

कोरबा । बीती रात एक आरक्षक ने घर के कमरे में फंदा लटकाकर फांसी लगा ली है।जानकारी के मुताबिक घटना कोरबा के रामपुर चौकी क्षेत्र का है। आज सुबह आरक्षक विजेंद्र रात्रे का शव उसके घर के कमरे में फंदे पर झूलता हुआ पाया गया, जिसके बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने रामपुर पुलिस को दी।
बताया जा रहा हैं कि, कांस्टेबल विजेंद्र रात्रे शंकर नगर बस्ती में किराये के मकान पर रहता था। कुछ दिनों पहले ही उसकी पत्नी मायके चली गयी थी। इसके बाद से ही कांस्टेबल घर पर अकेले रह रहा था। हालांकि शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद नहीं हुआ है।
फिलहाल कांस्टेबल ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गयी है।

