*✍️घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं ये 10 फास्ट फूड डिशेज….घर के बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी हेल्दी….*

आमतौर पर हफ्ते में दो-तीन बार किसी न किसी रुप में फास्ट फूड खाना हो ही जाता है. हालांकि ये जरूरी है कि फास्ट फूड हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक न हो. बता दें कि जो डिश बनने में बेहद कम वक्त लेने के बावजूद भी खाने में टेस्टी लगती है उसे हम फास्ट फू़ड की कैटेगिरी में रखते हैं. अगर हम बाहर के फास्ट फूड से बचना चाहते हैं तो कई ऐसी फास्ट फूड डिशेस (Fast Food Dishes) हैं जिन्हें हम घर में ही तैयार कर आसानी से इनका मजा ले सकते हैं. ये घर के बच्चों के साथ ही बड़ों के लिए भी हेल्दी रहेगी.
ये हैं 10 फास्ट फूड डिशेज
1. मल्टी ग्रेन पिज्जा – मल्टी ग्रेन पिज्जा को घर में भी बनाया जा सकता है. इसके लिए ओट्स और गेंहू के आटे को मिलाकर पिज्जा का बेस तैयार करें. इसमें टमाटर सॉस और टॉप के लिए मशरूम का इस्तेमाल करें. यह हेल्दी होने के साथ ही खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है.
2. चिकन बर्गर – जब आप फास्ट फूड के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में एक बड़े बर्गर की तस्वीर घूम जाती है. नॉनवेज के शौकीन इसे घर में भी बना सकते हैं. इसकी फिलिंग आप अपनी पसंद से कर सकते हैं.
3. वेजिटेबल मोमोज – स्ट्रीट फूड के तौर पर फेमस वेजिटेबल मोमोज को घर में आसानी से बनाया जा सकता है. जिन्हें नॉनवेट मोमोज खाना है वे वेजिटेबल मोमोज में वेजिटेबल के बजाय मीट का इस्तेमाल कर सकते हैं. वेजिटेरियन इसमें सब्जियों के बजाय पनीर का भी प्रयोग कर सकते हैं. बाकी रेसिपी एक जैसी ही रहेगी.
4. पीनट बटर स्मूदी – चीनी और क्रीम के साथ मिल्कशेक की मदद से घर में ही स्मूदी तैयार की जा सकती है. इसमें केले और पीनट बटर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. यह शरीर को तत्काल ऊर्जा देने वाला अच्छा फास्ट फूड है.
5. रेड सॉस पास्ता – एक परफेक्ट रेड सॉस पास्ता बनाने के लिए ये जरूरी है कि उसमें रेड सॉस की सही मात्रा मिली हो. जब आप इसे घर में रसभरे टमाटरों और ताजे हर्ब्स की मदद से बनाते हैं तो इसके स्वाद का अंतर पता चलता है. इसके फ्लेवर को बढ़ाने के लिए इसमें प्याज और लहसुन को भी मिला सकते हैं.
को मीठे केले और वॉलनट की मदद से घर में ही तैयार कर सकते हैं. इसे आप मैदा और गेंहू के आटे या ओट मील के साथ बना सकते हैं. यह फास्ट फूड आपके मीठा खाने के शौक को अच्छे से पूरा कर सकता है.
7. हनी चिली पोटेटो – यह एक बहुत ही पॉपुलर चाइनीज डिश है. इसमें तले हुए आलू को चरखे-मीठे चिली फ्लेवर के साथ डिप किया जाता है. यह भारत में स्ट्रीट फूड के तौर पर भी काफी फेमस है. घर में आप इसे कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
8. वेजिटेबल साउमिंग – वेजिटेबल चाउमिंग बच्चों के बीच खासा पसंद किया जाता है. यह भी एक चायनीज डिश है. चाउमिंग को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है. इसे शाम के स्नैक्स के तौर पर या फिर ओरिएंटल डिनर में भी यूज किया जा सकता है.
9. मंचूरियन – मंचूरियन का नाम सुनते ही बच्चों का चेहरा खिल उठता है. इस डिश को आप आसानी से घर में बना सकते हैं. घर के बाहर मंचूरियन खाने में सेहत का डर हो तो इसे घर में ही तैयार कर बच्चों को खिलाएं.
10. स्प्रिंग रोल – जिन लोगों को चाइनीज फूड पसंद हैं, उन्होंने वेजिटेबल स्प्रिंग रोल का स्वाद जरूर लिया होगा. घर में इसे बनाकर बच्चों को खिलाएं और खुद भी खाएं. यह एक हेल्दी फास्ट फूड है.



