*✍️ग्रामीणों के विरोध के बाद कटरा से आये सारंगढ़ क्षेत्र के मजदूरों को उनके गृह ब्लाक में भेजा गया✍️*

RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। आज दोपहर प्रवासी मजदूरों को जम्मू से रायगढ़ स्पेशल ट्रेन से लाया गया था, जिन्हें प्राथमिक जांच के बाद जिला प्रशासन ने बसों से 14 दिनों के लिए कोरेन्टाइन सेंटर ग्राम महापल्ली रायगढ़ ब्लाक में रखने के लिए बस के माध्यम से मजदूरों को भेजा गया । बस जैसे ही महापल्ली पहुंची तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर
आज जम्मू से आए 60 मजदूर जो कि सारंगढ़ क्षेत्र के थे जिन्हें जिला प्रशासन ने पूर्व निर्धारित स्थान हायर सेकंडरी स्कूल महापल्ली रायगढ़ ब्लाक में इन सभी मजदूरों को 14 दिन की कोरोटाईंन में रखने के लिए लगभग 2 बजे बस पहुंची, तभी ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। ग्रामीणों का कहना था कि सभी मजदूर सारंगढ़ के है इन्हें वहीं भेजा जाए। लगभग डेढ़ घंटे यही स्थिति बनी रही। वहां मौजूद अधिकारी ने जिले के उच्च अधिकारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अन्ततः उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार इन्हें सारंगढ़ भेजा गया है।



