*✍️खोखरा गौठान में रोका छेका का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,स्व सहायता समूहों ने भी किया स्टाल लगाकर प्रदर्शन✍️*,

राजेश्वर तिवारी – जांजगीर चाम्पा जांजगीर चाम्पा – जिला मुख्यालय से लगे नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत खोखरा गौठान में रोका छेका का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया जहा आज गाँव के किसान व महिला बड़ी तादाद में पहुचे हुए थे वही कार्यक्रम में शामिल हुए, कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सीईओ , एसडीएम मैनका प्रधान , तहसीलदार ,पटवारी,सरपंच राधे थवाईत,उपसरपंच ,पंच सहित गाँव के किसान उपस्थित थे, गौठान में गाँव के किसानों को समझाया गया कि मवेशियों को किस तरह से रोका छेका करना है साथ ही किसान अपने धान के फसल को कैसे बचाना है इसके बारे में जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि राज्य शाशन के द्वारा पूरे राज्य में आज से रोका छेका का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमे सभी लोगो को सपथ दिलाया गया की अब से जो भी मवेसी है उसको खुले में या रोड में नही छोड़ना है या तो मवेशी को घर पे रखेंगे या गौठान में रखेंगे ताकि जो सभी किसान भाई है वो अपनी खेती को बिना तनाव के कर सके और अच्छे से अच्छा फसल ले सके साथ ही यहा पर जो महिला स्व. सहायता समूह है उन्होंने अपना सामान निर्माण किया है स्व सहायता समूहों द्वारा जो समान बनाकर खुद से निर्माण किये है उसका आज गौठान में स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया गया जैसे जैविक खाद का निर्माण , साबुन ,डिटरजन पाउडर,अगरबत्ती ,मास्क,फाईल,जैसे अनेको चीजे समूहों द्वारा बनाया गया है वही कुछ ग्रामीण खरीदी भी किए जिससे रोजगार मिल सके साथ ही समूहों द्वारा सब्जी भाजी का भी खेती किया गया है इसका भी स्टॉल समूहों द्वारा लगाया गया था,कुल मिलाकर आजीविका का केंद्र और समूहों के लिए आय का केंद्र बन सकता है इसी दिशा में आज बैठक की गई है,वही भविष्य में जो गौठान है वो खोखरा गाँव के अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा,
खोखरा गाँव के गौठान की बात करे तो पंचायत का बहुत बड़ा सराहनीय काम किया है जिस गौठान में पौधे लगाए गए थे जो आज सफल के कगार पर है जिला पंचायत सीईओ ने इसकी जमकर तारीफ की है , और खुद भी आम के पौधे गौठान में लगाए, मवेशियों के लिए भी पर्याप्त चारा भी उपलब्ध करा दिया गया है वही सीईओ तीर्थराज ने कहा कि दो समूहों को एक – एक एक्कड़ जमीन सब्जी भाजी लगाने के लिए दिया जाए जिससे आय का स्रोत बड़ सके वही खोखरा के गौठान का अच्छा प्रदर्शन देखकर अधिकारी भी पंचायत प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया,