*✍️खेल प्रेमियों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का तोहफा.....इतने करोड़ की नई खेल सुविधाओं का देगे सौगात.....जाने कितने अकादमी का होगा शुभारंभ....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️खेल प्रेमियों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का तोहफा…..इतने करोड़ की नई खेल सुविधाओं का देगे सौगात…..जाने कितने अकादमी का होगा शुभारंभ….*

रायपुर। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 25 सितम्बर को प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. बघेल बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से नई खेल सुविधाओं के लोकार्पण-भूमिपूजन समारोह में अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल रूप से शामिल होंगे.

इनमें मुख्य रूप से फुटबाल, कबड्डी, तींरदाजी और एथलेटिक्स की अकादमी, दो खेल छात्रावास, एक तींरदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र और एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक एंड फील्ड शामिल हैं. लोकार्पण और शिलान्यास समारोह दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button