मनोरंजन

*✍️खुद के पीने के लिए बनाई थी शराब जिसे आबकारी विभाग ने पकड़ा और मांगे दस हजार तो शख्स ने दी जान देने की धमकी…*

RGHNEWS कोरबा रामपुर चौकी क्षेत्र में एक शख्स खूब तमाशा किया। गुस्से में वो बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है क़ि युवक आबकारी विभाग के कर्मियों से काफी परेशान हो गया था और अपनी जान देने की नीयत से घर के पास ही टॉवर में चढ़ गया। इतनी ऊंचाई पर ग्रामीण को देखकर सबकी सांसें थम गई। शख्स का नाम दूजराम बताया जा रहा है।

युवक का आरोप है कि उसके घर पर आबकारी विभाग के कर्मचारी आए थे। वे महुआ शराब जब्त कर कार्यवाही की बात कहते हुए पैसे की मांग करने लगे। दुजराम का कहना है कि उसने अपने पीने के लिए ही घर में ही शराब बनाई थी। उसकी पत्नी की भी तबीयत खराब है और उसके इलाज में सारे रुपए खर्च हो चुके हैं। खेत को भी गिरवी रखा है। ऐसी स्थिति में वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है और जान देना चाहता है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button