केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट – RGH NEWS
देश

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी घोषणा की है. सरकार ने दिवाली के तोहफे के रूप में उनके महंगाई भत्ते को 3 प्रतिशत और बढ़ाने का फैसला किया है. इसका मतलब ये हुआ कि केंद्रीय कर्मचारियों को अब महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत मिलेगा. इसका फायदा एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा.

केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक महंगाई भत्ते में नई बढ़ोत्तरी इस साल 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी. सरकार ने इससे पहले जुलाई में ही महंगाई भत्ता (DA Hike) में 11 फीसदी की वृद्धि कर उसे 28 फीसदी किया था. उसके बाद अब इसमें 3 फीसदी बढ़ोत्तरी और हो गई है. इसका मतलब अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 31 फीसदी DA मिलेगा.

सरकार के इस ऐलान से 47.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.62 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button