*✍️कृषिधन के अवैध परिवहन पर तमनार पुलिस ने की कार्रवाई....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️कृषिधन के अवैध परिवहन पर तमनार पुलिस ने की कार्रवाई….*

● *पिकअप वाहन में लोड़ कृषिधन का कराया गया मुक्त, आरोपियों पर पशुक्रूरता के तहत कार्रवाई*….

RGHNEWS पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर प्रत्येक थानाक्षेत्र अन्तर्गत चौंक-चौराहों पर वाहनों की जांच बढा दी गई है । पुलिस अधीक्षक द्वारा कबाड़ व बहूमुल्य खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई के साथ-साथ कृषिधन की अवैध तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं, जिस पर गत दिनों पुलिस चौकी रैरूमा अन्तर्गत मुखबिर लगाकर मवेशी तस्करी पर कार्रवाई की गई थी ।

इसी क्रम में आज दिनांक 01.09.2021 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक एलपी पटेल हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक उमाशंकर घृतांत, उदय सिंह सिदार, आरक्षक केशव राठिया, अरविंद पटनायक, महिला अरक्षक संगीता भगत के साथ ग्राम खम्हरिया ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम करने की सूचना पर कानून व्यवस्था डयूटी पर व्यवस्था संभाले हुये थे । इसी दरम्यान मुखबिर द्वारा एक पिकअप वाहन में को ठूंस- ठूंसकर ग्राम बंसिया से सिकाजोर उडीसा मवेशी बाजार बूचडखाना ले जाये जाने की सूचना दिया गया ।

सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ थाना प्रभारी मार्ग पर घेराबंदी कर रेड किया *पिकअप CG-13-AM-4380* में 06 नग कृषिधन को ठूंस-ठूसकर बड़ी क्रूरतापूर्वक रखा गया था । वाहन चालक का नाम पूछने पर कोमलचंद पिता ठाकुर राम कुर्रे उम्र 25 वर्ष सा0 बनसिया चौंकी जूटमिल जिला रायगढ का होना बताया तथा दूसरा मवेशी मालिक हेमसागर सिदार पिता अनुजराम सिदार उम्र 45 वर्ष सा0 रायपारा तमनार जिला रायगढ का होना बताया , जिन्हे कृषिधन के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया जो कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सकें । आरोपियों को मय वाहन व कृषिधन के थाने लाया गया ,जिन पर अप.क्र. 271 /2021 धारा 4,6,10 छ0ग0 कृषक पशु परिक्षण अधि0 2004 के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button