रायगढ़ जिला कांग्रेस के महामंत्री शाखा यादव का जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय सहित शहर के कई जगहों पर केक काटकर मनाया गया

RGHNEWS PRASHANT TIWARI रायगढ़ 31 अगस्त 2021:- आज जिला कॉंग्रेस के महामंत्री शाखा यादव का जन्मदिन है। जिससे उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। आज सुबह मॉर्निंग वॉक ग्रुप के द्वारा संबलपुरी गौठान में गौ माता की सेवा करके सभी लोगों ने शाखा यादव को जन्मदिन की बधाई दी।
ततपश्चात 1बजे महिला कांग्रेस के सभी कांग्रेसियों ने कौहाकुंडा वृद्धाश्रम में जाकर बिस्किट, केला बांटकर जन्मदिन की खुशियाँ वृद्धजनों के साथ बांटी। सभी वृद्धाश्रम के वृद्धजनों ने भी खुश होकर उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दी। फिर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार के नेतृत्व में शाखा यादव जी के साथ बड़े रामपुर स्थित बापू की कुटिया आश्रम में भी जाकर फल मिठाई बाटकर कार्यक्रम किया गया
एवम जिला कांग्रेस कार्यालय में शाम 7 बजे रायगढ़ विधायक की उपस्थिति में शाखा यादव और ब्लॉक अध्यक्ष मदन महंत दोनों के द्वारा केक काटकर दोनों को जन्मदिन की बधाई दी। सभी कांग्रेस के लोगों को मुँह मीठा कराकर स्वल्पाहार का प्रबंध किया गया।



