Chhattisgarh current news: कोरबा में युवक को नग्न कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शराब के लिए दोस्त की बाइक बेचने का आरोप – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: कोरबा में युवक को नग्न कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शराब के लिए दोस्त की बाइक बेचने का आरोप

Chhattisgarh current news छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एनटीपीसी कावेरी विहार कालोनी में एक युवक को सरेआम निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है।

 

read more AirAsia Fare Charges: मिडिल ईस्ट के तनाव से हवाई सफर हुआ महंगा, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब ये बजट एयरलाइन भी महंगा करने जा रही है अपना किराया

 

बाइक विवाद बना हमले की वजह

जानकारी के अनुसार, घटना 27 मार्च की है। पीड़ित अमरदास, जो कावेरी विहार स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, उसका परिचय बिलासपुर के रतनपुर निवासी सरोज कुमार से था। बताया जा रहा है कि अमरदास कुछ समय पहले सरोज की बाइक लेकर गया था, लेकिन उसने गाड़ी वापस नहीं की और न ही वह संपर्क में आ रहा था। इसी बात से आक्रोशित होकर सरोज कुमार अपने कुछ साथियों के साथ कोरबा पहुँचा।

 

 

यह भी पढ़ेंAirAsia Fare Charges: मिडिल ईस्ट के तनाव से हवाई सफर हुआ महंगा, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब ये बजट एयरलाइन भी महंगा करने जा रही है अपना किराया

 

सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

27 मार्च को सरोज और उसके साथियों ने कावेरी विहार कालोनी के पास अमरदास को पकड़ लिया। आवेश में आकर आरोपियों ने अमरदास की जमकर पिटाई शुरू कर दी। क्रूरता की हदें पार करते हुए आरोपियों ने उसके कपड़े उतार दिए और उसे निर्वस्त्र हालत में ही सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लहूलुहान कर दिया। इस मंजर को देखकर राहगीर और कालोनी की महिलाएं असहज हो गईं। डायल 112 को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

 

पुलिस की कार्रवाई और जांच

Chhattisgarh current newsशुरुआत में अमरदास की शिकायत पर दर्री पुलिस ने सरोज कुमार के खिलाफ साधारण मारपीट का मामला दर्ज किया था, क्योंकि उस वक्त निर्वस्त्र करने जैसी बात स्पष्ट नहीं थी। हालांकि, अब वीडियो वायरल होने के बाद दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने पुष्टि की है कि मामले की पुन: जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर पुराने प्रकरण में अब गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके

Related Articles

Back to top button