*✍️किसान ने दूध बेचने के लिए खरीदा 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर, जाने क्या है पूरा मामला…*

RGHNEWS महाराष्ट्र: भिवंडी के एक किसान जनार्दन भोईर आजकल अपने इलाके में खूब चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीद लिया है. एक किसान के पास हेलीकॉप्टर, सुनकर यकीन होना मुश्किल है. लेकिन ये सच है. दरअसल, जनार्दन को अपने दूध व्यवसाय के सिलसिले में कई बार देश के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ता है, इसलिए उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीद लिया, अब वो हेलीकॉप्टर में बैठकर इन दौरों को पूरा करेंगे.
डेयरी बिजनेस के लिए खरीदा हेलीकॉप्टर
खेतीबाड़ी और दूध का कारोबार करने वाले किसान जनार्दन भोईर आजकल इस हेलीकॉप्टर का ट्रायल भी ले रहे हैं. किसानी करने के साथ-साथ जनार्दन का रियल एस्टेट का भी बिजनेस है. अपने काम के सिलसिले में उन्हे कई बार देश के अलग अलग हिस्सों में जाना पड़ता है. कई बार काम से बाहर जाना पड़ता है’
इसलिए आने-जाने के लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर खरीदा है. जनार्दन का कहना है कि डेयरी के कारोबार के लिए उन्हें अक्सर पंजाब, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान जैसे इलाकों में जाना पड़ता है. 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदकर उन्होंने सबको चौंका दिया है. पूरे इलाके में ही आजकल वो चर्चा में हैं.