छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️कांग्रेस विधायक के PSO ने की खुदकुशी सर्विस राइफल से मारी खुद को गोली✍️*

 
 
( RGH NEWS ) कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के सुरक्षाकर्मी(पीएसओ) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना देर रात की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मौके पर सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई. पीएसओ का नाम आसोराम कश्यप है. मामले में मर्ग कायम कर दंतेवाड़ा पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आसोराम देर रात घरवालो से फोन पर बात कर रहा था. इसी दौरान उन्होंने एके-47 को सीने में रख खुद को गोली मार ली. प्रथम दृष्टया पारिवारिक तनाव कारण लग रहा है. आसोराम छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स का जवान था और जगदलपुर का रहने वाला था.,

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button