मनोरंजन

*✍️एक मार्च से दूध 100 रुपये प्रति लीटर,जाने किस राज्य मे लिया गया ये फैसला…*

RGHNEWS हरियाणा के हिसार में खाप पंचायत ने कृषि कानूनों और तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. खाप पंचायत ने निर्णय लिया है कि एक मार्च से दूध 100 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा. हालांकि यह फैसला सिर्फ बाहर या डेयरी में बेचने वाले दूध पर लागू होगा. गांव वालों को दूध पुरानी कीमत पर ही मिलेगा.

दूध की कीमत बढ़ाने का फैसला हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद कस्बे की अनाज मंडी में सतरोल खाप की पंचायत के बाद किया गया. सतरोल खाप पंचायत के प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया, ‘हमने दूध को 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से देने का फैसला किया है. हम डेयरी किसानों से अपील करते हैं कि सरकारी कोऑपरेटिव सोसाइटी को इसी दाम पर दूध बेचें.’

3 महीनों से जारी है किसानों का प्रदर्शन

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन करीब तीन महीने से चल रहा है और किसान दिल्ली की तमाम सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं. किसानों की मांग है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी दी जाए और तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द किया जाए. केंद्र सरकार कानूनों में बदलाव के लिए तैयार है, लेकिन कानून वापसी के लिए तैयार नहीं हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button