*✍️आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल की कार्यवाही…*

अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर रायगढ़ श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती मंजू श्री कसेर के निर्देशन में आज दिनांक 13 जून 2021 को आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम उसरौट निवासी खेल कुमारी चौहान के घर छापा मारा गया..खेल कुमारी पहले तो आबकारी टीम के साथ विवाद करने लगी और तलाशी से आनाकानी करने लगी.. आसपास के लोगों के द्वारा समझाइश के बाद तलाशी ली जाने पर उसके घर से 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया तथा भारी मात्रा में महुआ लहान भी पाया गया जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.. महिला आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) 34(2)एवं 59 (क) के साथ शासकीय कार्य में बाधा की धारा 40(ए)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपी को जेल दाखिल का आदेश दिया..
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता सहायक प्रभारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई..हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया साहू, सुभाष, अजय कसेर, निर्मल साव, धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक सुनीता निराला उपस्थित रहे।।



