देश

*✍️आज सुबह हुआ दर्दनाक हादसा……8 की हुई मौत तेज रफ्तार ट्रक झोपड़ी मे घुसी……सो रहे मजदूरो बच्चो को कुचला…*

अमरेली . गुजरात के अमरेली में बड़ा सड़क हादसा देखने को मिली है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक झोपड़ी में घुस गई. इस दौरान झोपड़ी में सो रहे 8 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद आनन फानन में मौके पर पुलिस बल पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया कि मरने वालों में 8 और 13 साल के 2 बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा बधादा गांव में हुआ है और इस घटना में 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं

मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को निकवर्ती सावरकुंडला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा आज तड़के करीब 3 बजे हुआ। खबरों के मुताबिक ड्राइवर ने ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया जिस वजह से इतना भयानक हादसा हुआ। मौके पर 108 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button