*✍️आज और कल रहेंगे बैंक बंद….. हड़ताल पर है कर्मचारी….काम काज पर पड़ेगा असर…*

RGHNEWS देश के दो बैंकों के निजीकरण प्रस्ताव के खिलाफ यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के तहत 9 यूनियन ने आज यानी 15 मार्च और कल यानी 16 मार्च 2021 को हड़ताल का ऐलान किया है. ऑल इंडिया बैंक एम्पलाॉइज एसोसिएशन के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने दावा किया था कि करीब 10 लाख बैंक के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), केनरा बैंक समेत कई सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों को हड़ताल की वजह से कामकाज पर असर पड़ने की जानकारी दी थी.
बैंक कर्मचारी लगातार सरकार से अपील कर रहे हैं कि किसी भी सरकारी बैंक को निजी हाथों में न सौंपा जाए क्योंकि इससे कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी.
निजीकरण पर सरकार का पक्ष
सरकार का दावा है कि कुछ सरकारी संस्थानों को चलाए रखने के लिए उनका निजीकरण बेहद जरूरी है. अगर उन संस्थानों का निजीकरण नहीं किया जाएगा तो उनके कर्मचारियों की सैलरी निकालना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में बेहतर है कि उन संस्थानों का निजीकरण कर दिया जाए जिससे कम से कम कर्मचारियों की नौकरी चलती रहे. जिन 4 बैंकों के निजीकरण की बात सामने आ रही है उनमें कुल मिलाकर 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं. सरकार का दावा है कि किसी भी कर्मचारी की नौकरी को कोई खतरा नहीं होगा.



