*✍️अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सदस्य बने शेख ताजीम-मुस्लिम समुदाय ,महिला कॉंग्रेस व स्वास्थ्य, कर्मचारियों ने दी बधाई....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सदस्य बने शेख ताजीम-मुस्लिम समुदाय ,महिला कॉंग्रेस व स्वास्थ्य, कर्मचारियों ने दी बधाई….*

रायगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम को छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा प्रभारी मंत्री के अनुसंशा पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सदस्य बनाये जाने पर इंदिरा नगर स्वास्थ्य केंद्र के समीप मुस्लिम समुदाय महिला कॉंग्रेस व स्वास्थ्य, कर्मचारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माला से स्वागत कर सदस्य बनने पर बधाई दी गई।

छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा बीते दिनों एक सूची जारी की गई जिसमें रायगढ़ जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति के गठन और सदस्यों की जानकारी प्रेषित की गई है,जिसमे शहर के सक्रिय समाज सेवी एवं अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम को कांग्रेस पार्टी और अल्पसंख्यक क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ठ कार्य के आधार पर एक नई जिम्मेदारी के साथ सदस्य बनाया गया ,पूर्व में महासमुंद एवं कोरबा लोकसभा चुनाव में प्रभारी बनाया गया था साथ ही वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।उनके सम्मान में आज इंदिरा नगर स्वास्थ्य केंद्र के समीप मुस्लिम समुदाय महिला कॉंग्रेस व स्वास्थ्य, कर्मचारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माला से स्वागत कर सदस्य बनने पर बधाई दी गई।
इस मौके पर शेख ताजीम ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा प्रभारी मंत्री के अनुसंशा पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति में मुझे सदस्य बनाकर जो जिम्मेदारी दी गई है मैं पूरे निष्ठा से समिति में दिए गए दायित्वों का निर्वहन करूंगा और अल्पसंख्यक वर्ग के पुनरुत्थान में अपना हरसंभव योगदान देकर जिम्मेदारी को पूरा करने का कोशिश करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button