देश
*✍️अब यहाँ के राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश….दो अक्टूबर तक रहेगा लॉकडाउन….जाने अब किन सेवाओं को मिलेगी छूट…..*

मिजोरम: मिजोरम सरकार ने शुक्रवार को राज्य में कुछ छूटों के साथ कोविड-19 महामारी संबंधी प्रतिबंधों को 2 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।नए दिशानिर्देश के अनुसार सरकार ने अधिकतम 25 लोगों की मौजूदगी के साथ पिकनिक रिजॉर्ट खोलने की अनुमति दी। दिशानिर्देश में कहा गया कि श्रेणी सी में आने वाले सब्जी बाजारों और दुकानों को मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को खोलने की अनुमति होगी।



