*✍️अगस्त में टोटल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक……देखें छुट्टियों की सूची…*

जुलाई के बाद अब अगस्त माह में भी देशभर के बैंकों में कामकाज 15 दिनों तक बंद रहेंगे। बैंक में कोई जरूरी काम है तो इसी महीने निपटा लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से तय की गईं छुट्टियों में कुछ क्षेत्रीय अवकाश भी हैं।आसान शब्दों में समझें तो अगस्त में कुछ दिन कुछ राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे, जबकि दूसरे राज्यों में खुले रहेंगे. वहीं, कुछ जगहों पर लगातार तीन से पांच दिन तक बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक, रविवार के अलावा महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।अगस्त 2021 की शुरुआत रविवार से हो रही है।
छुट्टियों की सूची-
1 अगस्त- रविवार
8 अगस्त- रविवार
13 अगस्त- पैट्रियट टे- इंफाल में बैंक बंद
14 अगस्त- महीने का दूसरा शनिवार
15 अगस्त- रविवार
16 अगस्त- पारसी नववर्ष (शहंशाही)- बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
19 अगस्त- मुहर्रम (अशूरा)- अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद
20 अगस्त- मुहर्रम/फर्स्ट ओणम- बेंगलूरु, चेन्नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
21 अगस्त- थिरुवोणम- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
22 अगस्त- रविवार
23 अगस्त- श्री नारायणा गुरु जयंती- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
28 अगस्त- महीने का चौथा शनिवार
29 अगस्त- रविवार
30 अगस्त- जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती- अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद
31 अगस्त- श्री कृष्ण अष्टमी- हैदराबाद में बैंक बंद



