रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
✍मिर्च और भिंडी के खेती के बीच गांजे की खेती , जब्त गांजे के पौधे साथ एक आरोपी पुलिस हिरासत में ….✍

रायगढ़: रायगढ़ जिले के सरिया क्षेत्र के सुरसी गांव में भिंडी और मिर्च के खेती के बीच गांजे की खेती चल रही थी। मुखबिर के सूचना मिलने के बाद सरिया पुलिस ने बताये गए स्थान पर पहुंच कर दबिश देकर खेत से 17 नग गांजा पौधा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 नग पौधे का कुल वजन 15 किलो ग्राम है जिसकी कीमती करीबन 60 हजार रूपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



