मनोरंजन
✍अब इस अभिनेत्री को हुआ कोरोना , इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर कर दी जानकारी … और पोस्ट में लिखा – इतनी सावधानी बरतने के बाद भी …..✍

मुंबई : कोरोना वायरस के जारी कहर से ‘इश्कबाज’ फेम अभिनेत्री श्रेनु पारिख भी नहीं बच पाईं । वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। श्रेनु पारिख ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी देते हुए अपनी सेहत के बारे में बताया है।
अभिनेत्री श्रेनु पारिख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – ‘कुछ दिनों पहले मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब मैं हॉस्पिटल में रिकवर कर रही हूं मुझे और मेरे परिवार को अपनी प्रार्थना में रखिए मैं कोरोना वॉरियर्स की शुक्रगुजार हूं, जो इस डरावने समय में मरीजों का इलाज कर रहे हैं.’
पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- ‘इतनी सावधानी बरतने के बाद भी अगर ये आपको हो जाए तो इस अदृश्य राक्षस की शक्ति का अंदाजा लगाइए, जिससे हम लड़ रहे हैं… प्लीज बहुत सावधान रहें और अपने आप को बचाएं.’



