सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,रसूखदारों की नाइट पार्टी में नाबालिग लड़कियों से कराया जाता था डांस….फिर शराब पिलाकर सभी के साथ होता था खुलेआम गैंगरेप,, पढे पूरी ख़बर – RGH NEWS
मनोरंजन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,रसूखदारों की नाइट पार्टी में नाबालिग लड़कियों से कराया जाता था डांस….फिर शराब पिलाकर सभी के साथ होता था खुलेआम गैंगरेप,, पढे पूरी ख़बर

RGHNEWS प्रशांत तिवारी भोपाल राजधानी में एक ऐसे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें नाबालिग लड़कियों को नाईट पार्टी में बुलाया जाता था और फिर डांस के नाम पर उनके साथ सेक्स किया जाता था। पुलिस ने इस मामले में एक अखबार के मालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंट एक अखबार का मालिक है, जो लंबे समय से राजधानी में अखबार का संचालन कर रहा था। आरोपी अखबार मालिक का दामाद भी सीनियर जर्नलिस्ट है। इस पूरे रैकेट का खुलासा उस वक्त हुआ जब शनिवार की रात करीब 3 बजे भोपाल के रातीबढ़ इलाके में 5 लड़कियां ग्लैमरस कपड़ों में घूम रही थी। ये सभी लड़कियां नशे की हालत में थी, जिनमें से 4 नाबालिग है। जब लड़कियों को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की तो अखबार के मालिक और उसकी मैनेजर स्वीटी की पूरी करतूत सामने आ गयी। लड़कियों ने बताया कि ये लोग उसे बावड़ियाकला के पास विष्णु हाईटेक स्थित फ्लैट पर किसी की जन्मदिन पार्टी में लेकर गए थे। यहां उनका यौन शोषण किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button