दल-बल के साथ पहुंचे थे चोर,अमृत मिशन की पाइप उड़ाने की तैयारी,फिर देवदूत बनकर पहुंचा चक्रधर नगर पुलिस,पढे पूरी ख़बर

RGHNEWS रायगढ़ चक्रधरनगर थाना छेत्र में पंचधारी के पास अमृत मिशन के पाईप चोरी करते हुए ओडिशा की गाड़ी जेसीबी और कुछ लोगों को देर रात पकड़ा गया, ट्रक ओर जेसीबी को जप्त कर लिया गया बीती रात चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।चोर भी इस प्रांत के नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य उड़ीसा के है। यह अमृत मिशन योजना के पाइपलाइन को चोरी करने के लिए आए थे। चक्रधर नगर पुलिस की मुस्तैदी के कारण चोरी की एक बड़ी वारदात नाकाम हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 10:00 बजे पड़ोसी राज्य उड़ीसा के ट्रक और हाइड्रा लेकर कुछ लोग पचधारी डंपयार्ड में अमृत मिशन के लिए रखी पाइप को चोरी करने आए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा।मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि 3 ट्रक और हाइड्रा यहां पहुंची थी। शोरगुल होने के बाद दो ट्रक भाग गए। वहीं कुछ लोगों को कार में लॉक कर दिया गया था।सूचना के बाद चक्रधर नगर पुलिस वहां पहुंची और वहां से 4 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से एक ट्रक भी जब्ती गई है।



