'सूर्यवंशी' ने रिलीज होते ही मचाई धूम, कमाए इतने करोड़ रुपये – RGH NEWS
मनोरंजन

‘सूर्यवंशी’ ने रिलीज होते ही मचाई धूम, कमाए इतने करोड़ रुपये

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Kaitrina Kaif) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बीते 2 साल से लोगों को इस फिल्म का इंतजार था. इसलिए इस फिल्म का जलवा पहले दिन से ही नजर आने लगा है. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही एडवांस बुकिंग से अपना दम दिखा दिया है.

आज हुई सिनेमा थिएटर की दिवाली 

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पहली बार एक साथ इस फिल्म में साथ आए हैं. इस जोड़ी ने अब लोगों के मन में इतना एक्साइटमेंट क्रिएट कर दिया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई को देखकर लग रहा है कि सिनेमा की दुनिया में दीवाली आज यानी गुरुवार को हुई है. सूर्यवंशी से ट्रेड को अच्छी कमाई की उम्मीदें हैं, क्योंकि यह बॉलीवुड की एक बड़ी मसाला एंटरटेनर है.

एडवांस में कमाए इतने करोड़ 

हमारी सहयोगी वेबसाइट Bollywoodlife.com खबर के अनुसार, सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज-डे से पहले ही शुरू हो गई थी. ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 2 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं.

हो सकती है 100 करोड़ क्लब में एंट्री 

इस एडवांस बुकिंग की कमाई को देखते हुए लग रहा है कि इस फिल्म के साथ ही सिनेमाघरों का खालीपन दूर होने वाला है. क्योंकि इस कमाई से अंदाजा लगाया जा सकता यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button