संस्कार स्कूल परिवार ने की जलसेवा,शहर के हर कोने पर लगाया स्टॉल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

संस्कार स्कूल परिवार ने की जलसेवा,शहर के हर कोने पर लगाया स्टॉल

Raigarh News : शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षकों के साथ प्राचार्य और डायरेक्टर ने मिलकर शहर में जलसेवा की। संस्थान के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए संस्कार पब्लिक स्कूल परिवार के द्वारा निर्णय लेकर शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए शर्बत ओर आम पानी पिला कर सेवा की गई। इसके लिए शहर के चारों कोनों में स्टॉल लगाए गए। जिसमे रेलवे स्टेशन के पास, बस स्टैंड के पास, चक्रधरनगर, शहीद चौक, घड़ी चौंक, जुट मिल चौंक पर स्टॉल लगाए गए जिसमें शिक्षक एवम् शिक्षिकाएं सहित स्टॉफ शामिल हुआ। प्राचार्य रश्मि शर्मा के निर्देशन में किए गए इस कार्य को शहर वासियों ने सराहा। मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि बच्चों में सेवा भाव को बढ़ाने को लेकर यह कार्य उनको भी सिखाने का प्रयास हुआ।

Related Articles

Back to top button