शेयर मार्केट में आया बड़ा भूचाल, सेंसेक्स 1400 तो निफ्टी 430 अंक लुढ़का,निवेशकों को अब क्या करना चाहिए – RGH NEWS
LOANटेक्नोलोजी

शेयर मार्केट में आया बड़ा भूचाल, सेंसेक्स 1400 तो निफ्टी 430 अंक लुढ़का,निवेशकों को अब क्या करना चाहिए

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन में 2.87% या 1,650 पॉइंट्स की गिरावट दर्ज की गई। इसकी मूल वजह कोरोना का नया वैरिएंट बताया जा रहा है। पिछले 7 महीने में बाजार की यह दूसरी बार सबसे बड़ी गिरावट है।

18 अक्टूबर को सेंसेक्स 61,765 पर बंद हुआ था। यह जनवरी में 48 हजार पर बंद हुआ था। 19 अक्टूबर को इसने 62,245 का रिकॉर्ड बनाया था। तब से सेंसेक्स 5 हजार पॉइंट्स या 8% गिर चुका है।

BSE इंडेक्स 57,107 पर बंद हुआ

30 शेयर्स वाला BSE इंडेक्स 57,107 पर बंद हुआ। सेंसेक्स को गिराने में इंडसइंड और मारुति का सबसे ज्यादा योगदान रहा। इंडसइंड बैंक का शेयर 6.01% टूटकर बंद हुआ। मारुति, टाटा स्टील, HDFC, NTPC, बजाज फाइनेंस जैसे शेयर्स में भी भारी गिरावट रही। उधर नेशनल स्टॉक का निफ्टी 510 पॉइंट्स या 2.91% गिरकर 17,026 पर बंद हुआ। निफ्टी में निफ्टी रियल्टी, मेटल, सरकारी बैंक और ऑटो इंडेस्क में 6.26% की गिरावट आई। बाजार के गिरने के टॉप कारण इस तरह से रहे।

कोरोना का नया वैरिेएंट

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट सामने के आने के बाद निवेशकों ने जोखिम वाली संपत्तियों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि नए वैरिएंट के बारे में कोई बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, इजराइल और हांगकांग में इस तरह के वैरिएंट पाए गए हैँ।इस नए वैरिएंट के बारे में साइंटिस्ट्स का मानना है कि इनमें म्यूटेशंस का एक असामान्य मेल-जोल है। ऐसा डर है कि यह नया वैरिएंट अन्य देशों में भी फैल सकता है। इससे ग्लोबल इकोनॉमी पर फिर से बुरा असर दिख सकता है।

फिर से लॉकडाउन और प्रतिबंध

कुछ यूरोपियन देशों ने कोरोना केस बढ़ने की वजह से पहले से ही एंटी वायरस नियंत्रण को इस हफ्ते शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रिया ने 10 दिनों का लॉकडाउन लगाया है। इटली ने बिना वैक्सीन वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही जर्मनी और डेनमार्क से बचने की सलाह दी है। 27 देशों वाले यूरोपियन यूनियन ने अपने देशों में यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। UK ने भी दक्षिण अफ्रीका और उसके करीब वाले 5 देशों से फ्लाइ्ट्स के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ग्लोबल बाजारों में निगेटिव रुझान

दरअसल शुक्रवार को ग्लोबल बाजारों में भारी गिरावट आई। साथ ही कच्चे तेलों की कीमतें 80 डॉलर प्रति डॉलर के नीचे चली गईं। यूरोपियन शेयर बाजार 2.7% गिरे। सितंबर 2020 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट इन बाजारों में है। इनमें ट्रैवेल और लेजर सेक्टर से संबंधित शेयर्स में भारी गिरावट रही। जर्मनी का बाजार 3% गिरा और ब्रिटेन का बाजार 2.7% गिरा। एक महीने में यह सबसे बड़ी गिरावट इन बाजारों में है।

एशियन शेयर बाजारों का MCI का इंडेक्स 2.2% गिरा। अगस्त के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। कैसीनो और बेवरेजेस सेक्टर वाले शेयर्स में भारी गिरावट रही। इसी तरह हांगकांग, सिडनी और अन्य देशों में भी ट्रैवेल सेक्टर से संबंधित शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। कच्चे तेलों की कीमतें 5.7% गिरकर 78.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल की नई मांग पर असर हो सकता है।

निवेशक क्या करें

कोरोना का नया वैरिएंट निवेशकों के लिए निश्चित तौर पर चिंता वाला है। इससे इकोनॉमी की रिकवरी में बाधा आ सकती है। हालांकि भारत में अभी तक इस तरह का मामला सामने नहीं आया है। लेकिन कुछ देशों से आने वाले यात्रियों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। विश्लेषकों का मानना है कि बाजार आगे भी शॉर्ट टर्म में दबाव में रह सकता है। हालांकि मध्यम से लंबी अवधि में यह सुधार दिखा सकता है।

शेयर बाजार निवेश का पसंदीदा माध्यम

वैसे पिछले साल से लेकर अब तक शेयर बाजार निवेश के लिए एक पसंदीदा माध्यम बन गया है। खासकर नए निवेशकों ने इस दौरान अच्छा खासा निवेश किया और कमाई भी की। भारत का फंडामेंटल्स काफी अच्छा है और पिछली कुछ तिमाहियों से कंपनियों की अर्निंग के साथ सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़ों में भी तेजी रही। दूसरी तिमाही की GDP के आंकड़े अगले हफ्ते आएंगे।

ग्रीन जोन में हैं इन कंपनियों के शेयर

बता दें कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर ही फार्मा कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन (Green Zone) में हैं, वहीं स्टील, फाइनेंस, ऑटो मोबाइल और एनर्जी सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

सुबह से ही टूट रहा बाजार

जान लें कि कल (गुरुवार को) सेंसेक्स बढ़त के साथ 58,795.09 पर बंद हुआ था. आज सुबह जब से शेयर मार्केट खुला है तब से ही बाजार टूट रहा है. सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स 58,000 अंक से नीचे चला गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button