बिजनेस

Vehicle Scrapping Rules 2026: पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग के नियमों में बड़ा बदलाव; सरकार ने EPR नियमों में ये होगा लागू

Vehicle Scrapping Rules 2026 केंद्र सरकार ने पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग से जुड़े नियमों में अहम संशोधन किया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पर्यावरण संरक्षण (End-of-life vehicles) नियम, 2025 में बदलाव करते हुए वाहन निर्माता कंपनियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया है।

 

नए संशोधन के अनुसार नियम के तहत एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पॉन्सिबिलिटी (EPR) दायित्व निर्धारित करने की विशेष प्रक्रिया केवल उन वाहन निर्माता कंपनियों पर लागू होगी, जो अपना कारोबार स्थायी रूप से बंद करती हैं। इससे ऑटोमोबाइल कंपनियों (Automobile Companies) के बीच नियमों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर होने की उम्मीद है।

 

कंपनियों पर लागू नहीं होगा यह प्रावधान

पर्यावरण मंत्रालय (Ministry of Environment) ने 20 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि नियम के प्रावधान उन वाहन उत्पादकों पर लागू नहीं होंगे, जो अपना कामकाज जारी रखते हैं।

 

 

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि संचालन जारी रखने वाली कंपनियों को सभी EPR दायित्वों से छूट मिल गई है। उन पर अन्य लागू नियमों के तहत निर्धारित जिम्मेदारियां बनी रहेंगी।

 

 

कंपनियों को देना होगा 20 साल तक का रिकॉर्ड

यदि कोई वाहन निर्माता कंपनी स्थायी रूप से अपना कारोबार बंद करती है, तो उसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) को बाजार में उतारे गए वाहनों की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

 

परिवहन वाहन (Transport Vehicles) का पिछले 15 साल और गैर-परिवहन वाहन (Non-Transport Vehicles) का पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड देना होगा। कंपनियों को यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करनी होगी।

 

CPCB तय करेगा कंपनियों की जिम्मेदारी

वाहन निर्माता कंपनी से जानकारी प्राप्त होने के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उसके EPR दायित्वों का निर्धारण करेगा। बोर्ड कंपनी के कारोबार बंद होने की तारीख और संबंधित नियमों के सभी लागू प्रावधानों को ध्यान में रखकर उसकी जिम्मेदारी तय करेगा। इसके बाद संबंधित कंपनी को इसकी जानकारी दी जाएगी।

 

स्टील स्क्रैप से जुड़े नियमों में भी बदलाव

Vehicle Scrapping Rules 2026केंद्र सरकार (Central government) ने वाहन स्क्रैपिंग से संबंधित नियम में भी संशोधन किया है। इसके तहत पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्रों में प्रोसेस की गई ऑटोमोबाइल क्षेत्र से संबंधित अन्य स्टील स्क्रैप सामग्री के उल्लेख को नियम से हटा दिया गया है।

 

पहले क्या था नियम, अब। क्या है नियम

पहले की व्यवस्था   संशोधित व्यवस्था
नियम 4(6) की प्रयोज्यता को लेकर स्पष्टता की कमी थी। केवल स्थायी रूप से कारोबार बंद करने वाले उत्पादकों पर यह प्रावधान लागू होगा।
कारोबार जारी रखने वाली कंपनियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। सक्रिय कंपनियों पर नियम 4(6) लागू नहीं होगा।
कारोबार बंद होने पर दायित्व निर्धारण की प्रक्रिया को लेकर असमंजस था। 15 और 20 वर्षों के वाहन रिकॉर्ड के आधार पर CPCB दायित्व निर्धारित करेगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button