मनोरंजन

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत सभी आरोपियों के वॉट्सऐप से डिलिट चैट और बैंक डिटेल खंगाल रही NCB

मुंबई. नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) क्रूज शिप से ड्रग्स जब्त होने के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan Drugs Case) समेत सभी गिरफ्तार आरोपियों के वित्तीय लेनदेन की जांच कर रहा है. इसके लिए आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से हटाए गए संदेशों और व्हाट्सएप चैट को निकाल रहा है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से जुड़े अधिकारी ने यह भी कहा कि एजेंसी 26 अक्टूबर को बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई के लिए निर्धारित आर्यन खान की जमानत याचिका का विरोध करेगी. एनसीबी 2 अक्टूबर को मुंबई तट पर एक क्रूज शिप पर छापा मारने और कथित तौर पर ड्रग्स जब्त करने के बाद से अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

आरोपियों की आय के स्रोतों की भी जांच कर रही है NCB
एनसीबी अधिकारी ने कहा कि जांच दल पहले ही ऐसे कुछ आरोपियों के लेन-देन के रिकॉर्ड एकत्र कर चुका है, जिनसे ‘व्यावसायिक’ इस्तेमाल में लाए जाने वाले या बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त हुए थे. एजेंसी आरोपियों की आय के स्रोतों की भी जांच कर रही है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button