शादी से पहले हो गई गर्भवती, तबीयत खराब हुआ तो अस्पताल में कराया भर्ती, फिर परिजनों ने किया... – RGH NEWS
कोरबा

शादी से पहले हो गई गर्भवती, तबीयत खराब हुआ तो अस्पताल में कराया भर्ती, फिर परिजनों ने किया…

Cg Korba News: कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 साल की एक युवती शादी से पहले ही गर्भवती हो गई। समाज के डर से इस बात को छिपाने के लिए परिजनों ने उसका गर्भपात करा दिया। युवती की सेहत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हॉस्पिटल से मिले मेमू के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि युवती को गर्भपात कराने की दवा उसके ही मंगेतर ने ला कर दिया था। जानकारी के अनुसार दोनों की सगाई हो चुकी है। सगाई के बाद मंगेतर का युवती के घर आना-जाना लगा रहता था। इस बीच दोनों के बीच संबंध बन गए और युवती का गर्भ ठहर गया। इस बात की जानकारी होते ही दोनों ही परिवार के बीच हड़कंप मच गया।

 

Read more: अनुच्छेद 370 बना इतिहास…सुप्रीम कोर्ट ने कहा…? पढ़े पूरी खबर

युवती के मंगेतर ने दी गर्भपात की दवा

शादी से पहले यह बात किसी को पता न चले इस कारण दोनों परिवारों के रजामंदी से युवती का गर्भपात कराने का निर्णय लिया गया। युवती के मंगेतर ने ही उसे गर्भपात की दवा लाकर दी। दवा का सेवन करने के बाद युवती की सेहत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Read more : Cg News : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल…

Cg Korba News: जिला अस्पताल कोरबा सिविल लाइन चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि युवती का बयान दर्ज किया गया है। युवती ने बताया कि गांव में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। मामला बिगड़ने पर दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए, लेकिन युवती गर्भवती हो गई थी। युवक ने युवती को गर्भपात कराने गोली खिला दी जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। फिलहाल इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button