छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: अंबिकापुर-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट आज से शुरू.. यहाँ देखें किराया और टाइमिंग

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा एयरपोर्ट से राजधानी दिल्ली के लिए नियमित विमान सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस सेवा का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर करेंगे। (Ambikapur to Delhi Flight Full Information) कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद चिंतामणि महाराज भी मौजूद रहेंगे और वे उद्घाटन के बाद पहली उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

जानें किराया और उड़ान की टाइमिंग

यह विमान सेवा एलायंस एयर द्वारा संचालित की जाएगी, जिसमें 72 सीटों वाला एटीआर विमान इस्तेमाल होगा। यात्रियों के लिए यह सुविधा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी। दिल्ली तक का किराया लगभग 6 से 7 हजार रुपये रखा गया है और टिकट बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। पहली उड़ान 30 मार्च को दोपहर 12 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर करीब 2:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

 

read more Som Pradosh Vrat: आज रखा जाएगा हिंदू नववर्ष का पहला प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

 

 

जानें विमान की कनेक्टिविटी

Chhattisgarh newsफ्लाइट शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली रूट पर सोमवार को दिल्ली से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर और वापसी में अंबिकापुर से दिल्ली उड़ान होगी, जबकि बुधवार को दिल्ली से सीधी अंबिकापुर और वापसी में बिलासपुर होते हुए दिल्ली सेवा रहेगी। (Ambikapur to Delhi Flight Full Information) वहीं, कोलकाता रूट पर गुरुवार को कोलकाता से सीधी अंबिकापुर और वापसी में बिलासपुर होते हुए कोलकाता उड़ान होगी, जबकि शनिवार को कोलकाता से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर और वापसी में सीधे कोलकाता सेवा उपलब्ध रहेगी। इस नई विमान सेवा से सरगुजा क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button