खेल

वेंकटेश अय्यर ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर के धुरंधर ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह अपनी टीम के लिए 49 गेंद में पांच चौके एवं नौ छक्के की मदद से 100 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं.

केकेआर के अन्य बल्लेबाज हुए फ्लॉप, केवल अय्यर हिट:

मुंबई इंडियंस की कातिलाना गेंदबाजी के सामने केकेआर के जहां अन्य बल्लेबाज रन के लिए जूझ रहे हैं. वहीं वेंकटेश अय्यर एक छोर से अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. टीम को पहला झटका नारायण जगदीसन के रूप में लगा. जगदीसन बिना खाता खोले कैमरन ग्रीन का शिकार बने. इसके बाद टीम को लगातार अंतराल पर रहमानुल्लाह गुरबाज (12), कैप्टन नितीश राणा (05) और शार्दुल ठाकुर (13) के रूप में झटके लगे हैं.

वेंकटेश अय्यर का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:

बात करें वेंकटेश अय्यर के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए अबतक कुल 11 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से नौ पारियों में 157 रन निकले हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान इतने ही मुकाबलों की पांच पारियों में पांच सफलता हासिल हुई है.

वेंकटेश अय्यर का आईपीएल करियर:

वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खबर लिखे जाने तक 27* मुकाबला खेल रहे हैं. इस बीच उनके बल्ले से 27 पारियों में 32.54 की औसत से 782 रन निकले हैं. आईपीएल में उनके नाम छह अर्द्धशतक और एक शतक दर्ज है. यहां उनका 132.09 का स्ट्राइक रेट है.

Related Articles

Back to top button