वीकेंड कर्फ्यू, दुकानों पर लागू ऑड-ईवन सिस्टम हटेगा – RGH NEWS
देश

वीकेंड कर्फ्यू, दुकानों पर लागू ऑड-ईवन सिस्टम हटेगा

नई दिल्ली। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वीकेंड कर्फ्यू हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ-साथ बाजारों में दुकान खोलने के लिए लागू ऑड-ईवन सिस्टम को भी बंद किया जाएगा।

 

साथ ही प्राइवेट दफ्तर भी 50 फीसदी स्टाफ के साथ फिर खुल सकेंगे। कोरोना के मामले घटने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। फिलहाल इन प्रस्तावों को आगे मंजूरी के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा गया है।

 

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने पर कई पाबंदियां लगाई गई थीं। इसमें वीकेंड कर्फ्यू, दुकानों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम भी शामिल था। प्राइवेट दफ्तरों को पूरी तरह बंद करके WFH लागू किया गया था। दुकानों के लिए लागू ऑड-ईवन सिस्टम का काफी विरोध हो रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button