RGHNEWS ब्रेकिंग:- विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा...दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किए जाने की सूचना.. – RGH NEWS
देश

RGHNEWS ब्रेकिंग:- विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा…दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किए जाने की सूचना..

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को हार्ट अटैक आया है और खबर कि उन्हें दिल्ली के किसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। कहा गया है कि कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गई है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। सोशल मीडिया पर भी कपिव देव की सेहत को लेकर जबरदस्त चर्चा है। क्रिकेट फैन्स उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। बता दें, ये कपिव देव ही थे जिनकी कप्तानी में भारत में पहली बार दुनिया में अपने क्रिकेट का डंका बजाया था। कपिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।

कपिल देव ने अपने करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 3783 रन बनाने के साथ 253 विकेट भी झटके हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में खेला था। इसके बाद कपिल देव कई मैचों में कमेंट्री करते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button