जंगल में मिला कंकाल... DNA टेस्ट से होगी पुष्टि..चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का मामला... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जंगल में मिला कंकाल… DNA टेस्ट से होगी पुष्टि..चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का मामला…

  • चरवाहे राेज आते जाते हैं लेकिन 15 दिन बाद ही नरकंकाल पर नजर क्यों गई।

RGHNEWS प्रशांत तिवारी चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के संबलपुरी स्थित शिव शक्ति प्लांट के पास जंगल में नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस काे माैके से एक माेबाइल और चाबी मिली है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त की गई। आशंका है कि कंकाल 6 अक्टूबर से लापता युवक अजय का है। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने डीएनए जांच कराकर इसकी पुष्टि करने की बात कही है। गुरुवार काे संबलपुरी के जंगल में चरवाहे गए ताे उन्हें नर कंकाल पड़ा मिला। जिसकी जानकारी पहले ताे चरवाहे ने शिवशक्ति प्लांट के लाेगाें काे दी। माैके पर पहुंचे लाेगाें ने 6 अक्टूबर से लापता चल रहे अजय त्रिवेदी (26) का कंकाल हाेने की आशंका जाहिर करते हुए उसके भाई सत्यानंद त्रिवेदी निवासी नवागांव काे सूचना दी। चक्रधर नगर पुलिस भी जा पहुंची। पुलिस काे सत्यानंद ने माैके पड़े मिले माेबाइल और बाइक की चाभी से कंकाल छाेटे भाई अजय त्रिवेदी का हाेना बताया। परिजन ने हत्या कर शव फेंके जाने का आराेप लगाया है। पुलिस ने घटना स्थल से लेकर आस पास के जंगल में छानबीन कर घटना के जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि परिजन के कथन के बाद जांच की जा रही है। नवागांव निवासी सत्यानांद त्रिवेदी ने पुलिस काे बताया कि उसका भाई शिव शक्ति प्लांट में आना जाना रहता था। 6 अक्टूबर काे वह रायगढ़ माेटर साइकिल से आया था। दूसरे दिन उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली थी, लेकिन भाई घर नहीं पहुंचा था।

फॉरेंसिक टीम के साथ वन विभाग और बिजली विभाग के अफसर भी जांच करने पहुंचे मौके पर सबलपुरी जंगल में नर कंकाल मिलने और परिजन द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद पुलिस घटना के कारणाें का पता लगाने के लिए वन विभाग, फॉरेंसिक टीम के साथ बिजली विभाग की टीम काे माैके पर बुला लिया। टीआई ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने माेबाइल और चाबी के साथ ही घटनास्थल से कुछ संदिग्ध वस्तुओं के नमूने और जांच की है। इसके साथ ही वन विभाग और बिजली विभाग की टीम से भी राय ली गई है। मौत के संभावित कारण और कंकाल के टुकड़ों में बिखरने की वजह पर अफसरों ने बात की। हादसा और हत्या दोनों एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button