विराट-रोहित नहीं, ये है IPL 2022 का सबसे महंगा प्लेयर – RGH NEWS
खेल

विराट-रोहित नहीं, ये है IPL 2022 का सबसे महंगा प्लेयर

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) के लिए कुल 1214 प्लेयर्स ने अपना नाम दिया है. इसमें से कुछ क्रिकेटर्स ऐसे होंगे जो बेहद महंगे बिकेंगे, लेकिन कई खिलाड़ी नीलामी से पहले ही बेहद ऊंची कीमत में बिक चुके हैं.

 

इस साल का सबसे महंगे प्लेयर कौन?

 

22 जनवरी 2022 को दो नई टीमों के ड्राफ्ट प्लेयर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है, हलांकि बाकी 8 फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट पहले ही जारी कर दी गई थी. अगर आंकड़ों को देखें तो एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने इस साल बिकने के मामले में  विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी पीछे छोड़ दिया है.

केएल राहुल की सैलरी सबसे ज्यादा

 

लखनऊ टीम ने केएल राहुल को आईपीएल नीलामी से पहले खरीदने के लिए 17 करोड़ रुपये चुकाए हैं. इतनी बड़ी रकम किसी को नहीं मिली. दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से 3 खिलाड़ी हैं जिन्हें 16-16 करोड़ रुपये मिले हैं. इनके नाम हैं रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant).

विराट कोहली भी रह गए पीछे

 

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सबसे अमीर खिलाड़ियों की इसके बाद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), विराट कोहली (Virat Kohli) और राशिद खान (Rashid Khan) का नाम आता है. इन सभी को उनकी टीमों ने 15-15 करोड़ रुपये मिले हैं.

 

IPL 2022 के सबसे महंगे प्लेयर्स

 

केएल राहुल -17 करोड़ (लखनऊ)
रवींद्र जडेजा – 16 करोड़ (चेन्नई)
रोहित शर्मा – 16 करोड़ (मुंबई)
ऋषभ पंत – 16 करोड़ (दिल्ली)
हार्दिक पंड्या – 15 करोड़ (लखनऊ)
विराट कोहली – 15 करोड़ (आरसीबी)
राशिद खान – 15 करोड़ (अहमदाबाद)
संजू सैमसन – 14 करोड़ (राजस्थान)
केन विलियमसन – 14 करोड़ (हैदराबाद)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button