छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को झटका, प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट हुई बंद…

Chhattisgarh current news छत्तीसगढ़ बिलासपुर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को विमानन कंपनी अलायंस एयर ने एक और बड़ा झटका दिया है। कोलकाता और अंबिकापुर के लिए हवाई सेवाएं ठप होने के बाद अब बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली उड़ानों पर भी ब्रेक लग गया है। प्रयागराज रूट पर यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इसे ध्यान में रखते हुए विमानन कंपनी अलायंस एयर ने फिलहाल प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट को बंद कर लिया है। शुक्रवार को दिल्ली से आने वाली फ्लाइट व्हाया प्रयागराज नहीं जाकर सीधे दिल्ली जाएगी।

 

एक-एक कर बंद हो रही उड़ानें, मंडराने लगे संशय के बादल

 

विमानन कंपनी एयरकॉफ्ट की कमी से जूझ रही है। चर्चा है , अपनी कमजोरी छिपाने के लिए पैसेंजर का टोटा बताकर उड़ानों को एक-एक बंद किया जा रहा है। विमानन कंपनी ने कोलकाता और अंबिकापुर फ्लाइट को बंद कर दिया है। इसके बाद अब प्रयागराज की फ्लाइट को भी बंद कर दिया गया है।

 

read more Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ के SIR में 24,99,823 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटे, अब दोबारा मिलेगा जोड़ने का मौका

 

 

बता दें, जब प्रयागराज के लिए विमानन कंपनी ने उड़ान शुरू की थी तब यह कंपनी के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रूट था। प्रयागराज रूट पर यात्रियों का मोहभंग होने का बड़ा कारण किराए में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी को माना जा रहा है। पहले जिस सफर का किराया 3,200 से 3,600 हुआ करता था, वह अब बढ़कर 5,300 तक पहुंच चुका है।

 

 

इसलिए पैसेंजर की संख्या में आ रही कमी

 

किराए में इस भारी उछाल की वजह से यात्रियों ने फ्लाइट छोड़कर सड़क मार्ग और ट्रेन से यात्रा करना शुरू कर दिया है। लिहाजा, बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से गिर रही है। बिलासपुर से व्हाया प्रयागराज-दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में जहां दिल्ली के लिए 50 में से 45 सीटें बुक हो रही हैं, वहीं प्रयागराज के लिए बमुश्किल से 4 से 5 पैसेंजर ही मिल पा रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अलायंस एयर कंपनी ने शुक्रवार को दिल्ली से बिलासपुर आकर व्हाया प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को बिलासपुर से सीधे दिल्ली जाएगी। यह फ्लाइट प्रयागराज नहीं जाएगी। रविवार को दिल्ली से प्रयागराज होते हुए बिलासपुर फ्लाइट आने की बात कही जा रही है, लेकिन यहां से सीधे दिल्ली के लिए ही उड़ान भरेगी। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक अतिरिक्त विमान उपलब्ध होने पर प्रयागराज फ्लाइट शुरू की जा सकती है।

 

विमान सेवा बंद होने के पीछे सबसे बड़ी वजह ये

 

Chhattisgarh current newsअलायंस एयर कंपनी के पास एटीआर विमानों की भारी कमी है। उसके कई एयरकॉफ्ट ग्राउंडेड है। इसमें एक क्षतिग्रस्त विमान बिलासपुर एयरपोर्ट में एक माह से अधिक समय से खड़ी है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा एयर कंपनी को कम यात्री मिलने पर देने वाली वीजीएफ देने से भी हाथ खिंच रहे है। इसलिए एलाइंस एयर को अपनी सेवा में उक्त दबाव के साथ यात्रियों की कमी का हवाला देकर लगातार फ्लाइट की संख्या घटा रही है। वर्तमान में बिलासपुर से सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट चल रही है। शहर से कोलकाता, अंबिकापुर, जबलपुर, जगदलपुर, भोपाल और इंदौर की हवाई सेवा पहले से बंद की जा चुकी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button