रोहित शर्मा का ये पसंदीदा खिलाड़ी छीन लेगा वनडे में नंबर 3 का जगह

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बुरी तरह से हार जाने के बाद अब अगले सीरीज की तैयारी में है। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के साथ ही 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है। वनडे सीरीज में विराट कोहली की जगह केएल राहुल कप्तानी करेंगे। वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन विराट कोहली की जगह इस बार एक युवा बल्लेबाज वनडे टीम नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकता है। जानिए उस खिलाड़ी के बारे मे….
विराट कोहली की जगह नंबर 3 की Position पर नज़र आ सकता है ये खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज विराट कोहली भारतीय टीम में वनडे फॉर्मेट का हिस्सा हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका दिया गया था। काफी आलोचनाओं के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के स्थान पर ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। ईशान किशन मुंबई इंडियंस में मिडिल ऑर्डर पर धाकड़ बल्लेबाजी करते हैं, जिसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका की सीरीज में भी नंबर 3 पर मौका मिल सकता है। जिसके बाद विराट कोहली नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे।
विकेटकीपिंग के साथ साथ बल्लेबाजी में भी हैं उस्ताद
मुंबई इंडियंस भले ही 2021 आईपीएल सीजन में अपना सिक्का नही जमा पाई थी। लेकिन करो या मरो के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। मात्र 32 गेंदों में 84 रन बनाए थे। ईशान किशन एक बल्लेबाज के साथ साथ विकेटकीपर बल्लेबाज है। उन्होंने विकेट के पीछे कई शानदार कैच के साथ साथ स्टंपिंग भी की थी।
भारतीय टीम में खेलने के सपने के साथ ईशान किशन ने कड़ी मेहनत भी की है। बिहार के रहने वाले ईशान किशन ने कड़ी मेहनत के साथ ही काफी कठिन परिस्थिति का भी सामना किया है। ईशान किशन मात्र 12 साल की उम्र में रांची चले गए थे। ताकि वो अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दे सकें। जिसके बाद उन्हें जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) की टीम में शामिल कर लिया गया था। ईशान किशन को इसके लिए एक छोटा कमरा दिया गया था, जिसमे चार अन्य सीनियर खिलाड़ी भी रहते थे। 12 साल की उम्र में उन्हें खाना बनाना नही आता था, वो बर्तन धुलने और पानी भरने का काम करते थे। जिसके कारण उन्हें कई बार भूखा भी सोना पड़ता था।