रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ट्रेनों में फिर से शुरू होगी ये जरूरी सर्विस – RGH NEWS
अन्य खबर

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ट्रेनों में फिर से शुरू होगी ये जरूरी सर्विस

जमशेदपुर : ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर। अब उन्हें यात्रा के दौरान घर से ही खाने-पीने के सामन साथ लाने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोविड 19 के 18 माह बाद बंद कैटरिंग सुविधा एक बार फिर से शुरू हो रही है। रेलवे की इस पहल के बाद निजी वेंडरों से ही यात्रियों को पैक्ड फूड का वितरण किया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय द्वारा इन पहलुओं पर समीक्षा की गई है। आपको बता दें कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल से हर दिन लगभग 40 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होता है और अधिकतर ट्रेनों में खानपान के लिए पेंट्री कार की सुविधा भी उपलब्ध है।

फिर से मिलेगा पका हुआ भोजन

रेलवे बोर्ड की ओर से इस फैसले को लेकर एक सर्कुलर जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि जल्द ही रेलवे फिर से पका हुआ भोजन (Cooked Meals) ट्रेनों में सर्व करना शुरू कर देगा. इसके अलावा रेडी टू ईट (Ready-to-Eat) भोजन भी मिलता रहेगा. आईआरसीटीसी फिलहाल अपनी तैयारी शुरू कर दी है और धीरे- धीरे चरणबद्ध तरीके से यह सेवा शुरू हो जाएगी.

सर्कुलर में कहा गया है कि नॉर्मल ट्रेन सर्विस की बहाली, यात्रा करने वाले यात्रियों की जरूरतों और देशभर के रेस्टोरेंट, होटलों और ऐसे अन्य स्थानों पर कोविड लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के मद्देनजर, रेल मंत्रालय की ओर से ट्रेनों में पके हुए भोजन की सर्विस को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा रेडी-टू-ईट सर्विस भी जारी रहेगी.

हमारी सहयोगी वेबसाइट जी बिजनस ने सबसे पहले 14 अक्टूबर को बताया था कि त्योहारों के बाद सामान्य खानपान सेवा फिर से शुरू की जाएगी. हालांकि ट्रेनों में अभी बेडरॉल और कई श्रेणियों में मिलने वाली रियायत पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है.

रेलवे ने हटाया स्पेशल स्टेटस

पिछले हफ्ते रेलवे ने ट्रेनों से स्पेशल स्टेटस हटाने का फैसला किया था और 21 नवंबर तक सभी ट्रेनों के पुराने नंबर, समय सारिणी और किराए पोर्टल पर अपडेट कर लिए जाएंगे. अभी तक 1100 से ज्यादा ट्रेनों को पुराने नंबर के साथ पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है

हालात हो रहे हैं सामान्य

कोविड 19 के देश में प्रसार के साथ ही लॉकडान के कारण यात्री ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। लेकिन पहले वेव से सेकेंड वेव के बीच जब स्थिति थोड़ी सामान्य हुई तो रेलवे ने यातायात सेवाओं को धीेर-धीरे बहाल करना शुरू किया। अब तक 1700 मेल, एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों को वापस पटरी पर उतारा जा चुका है। हालांकि इसके बावजूद ट्रेनों में कैटरिंग सेवा अब तक शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में केंद्र सरकार 100 करोड़ की आबादी को वैक्सीन सेवा दिए जाने के बाद इस दिशा में फिर से पहल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button