देश
रेलवे का बड़ा फैसला, सभी ट्रेनों से हटाया गया स्पेशल ट्रेन का टैग

रायपुर। कोरोना के मामलों में कमी आने और कोरोना वैक्सीनेशन के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने जिन ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के तौर पर चला रहा था, उन सभी ट्रेनों का अब रेगुलर किया है। इसके साथ ही स्पेशल ट्रेनों में लगने वाला अलग से चार्ज को भी हटाया है। जिसके बाद अब यात्री पुरानी दरों पर ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने मेल/एक्सप्रेस, स्पेशल और हॉलीडे-डे ट्रेन को स्पेशल ट्रेन बनाकर चला रहा था। इसके साथ ही रेलवे अलग से जार्च भी वसूल रहा था। वहीं अब सामान्य परिचालन बहाल करने का फैसला किया गया है



