रायपुर स्टेडियम में आज होगा ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया की भिड़ंत…देशभर से पहुंचे फैंस

रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद छत्तीसगढ़ में पहली बार दोनों टीमों के बीच मैच होने जा रहा है। शाम 7 बजकर 30 मिनट से मुकाबला शुरू होगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट 4 बजे से खोल दिए जाएंगे। मैच देखने देशभर से क्रिकेट फैंस रायपुर पहुंच चुके हैं
स्टेडियम में मैच के बाद लेजर शो की तैयारी की गई है। लेजर शो में देशभक्ति गीतों के साथ लेजर लाइट्स नाचती नजर आएंगी। पूरे स्टेडियम में इसके लिए खास बंदोबस्त किया गया है। डीजे बीट्स पर ये अनूठा लाइट म्यूजिक शो होगा। मैदान में आतिशबाजी भी की जाएगी। रायपुर में होने वाले इस मैच से पहले 28 नवंबर को गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया था।
प्रैक्टिस में दिखी खिलाड़ियों की मेहनत
मैच से पहले भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने खूब प्रैक्टिस की। यहां सूर्या की बिग्रेड नेट में पसीना बहाते दिखी। इंडियन प्लेयर्स पर गुवाहाटी में मिली हार का बदला लेने का प्रेशर साफ दिखा। खिलाड़ी पूरा जोर लगाते दिखे ताकि शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में जीत हासिल हो सके।
काउंटर से मिलेगा टिकट
रायपुर में हो रहे क्रिकेट मैच के 50 फिसदी टिकट बिक चुके हैं। लगातार लोग टिकट ऑनलाइन बुक कर रहे हैं। सबसे सस्ता टिकट 1 हजार रुपए में स्टूडेंट्स को बेचने का दावा किया गया है। सबसे महंगा टिकट 25 हजार रुपए का है। टिकट ऑनलाइन बुक करने के बाद इसकी हार्डकॉपी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में जाकर लेनी होगी।
आज मैच डे पर भी काउंटर से जाकर टिकट लेने के बाद ही शहीद वीर नारायण स्टेडियम में एंट्री दर्शक ले पाएंगे। इंडोर स्टेडियम में हार्ड कॉपी लेने के लिए लोगों को 5-5 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है


