Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना: प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा परिणाम जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना: प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा परिणाम जारी

Chhatisgarh Samachar:  कवर्धा, 17 जून 2026

आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं (2026-27) में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा पश्चात प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर परीक्षा परिणाम विभागीय बेवसाईट  https://eklavya-cg.nic.in पर जारी किये गये है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री लक्ष्मी पटेल ने बताया कि वेबसाइट पर विद्यार्थी अपना रोल नम्बर एवं मोबाईल नम्बर प्रविष्ट कर प्राप्तांक देख सकते है। काउंसलिंग के लिए विभागीय बेवसाईट का अवलोकन करते रहे काउंसलिंग की सूचना पृथक से अपलोड की जाएगी।

Related Articles

Back to top button