Raigarh News: ढाबे मे रसोइया और वेटर के बीच हुआ झगड़ा..कारीगर ने वेटर की हत्या कर शव को फेका नाले मे और फिर.... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: ढाबे मे रसोइया और वेटर के बीच हुआ झगड़ा..कारीगर ने वेटर की हत्या कर शव को फेका नाले मे और फिर….

Raigarh News: तराईमाल के उज्जलपुर में फटहा नाले के नजदीक स्थित तिवारी ढाबे में बुधवार देर रात आपसी विवाद में कारीगर ने वेटर की हत्या कर दी और शव को पास के नाले में फेंक दिया। ढाबा संचालक को गुरुवार तड़के इसकी जानकारी मिली। पास में ही शव मिलने के बाद पूंजीपथरा थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी लैलूंगा के मनोज चौहान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ढाबा संचालक ने पुलिस ने को बताया कि ढाई वर्ष पहले ग्राम झगरपुर का सहेस प्रधान को वेटर, 4 माह पहले लक्ष्मण सिदार को चौकीदारी और डेढ़ माह पहले मनोज चौहान लैलूंगा को ढाबा मिस्त्री के रूप में काम पर रखा था। वह रात में रायगढ़ स्थित किराये के घर में चले जाता है। सहेश और मनोज दोनों रात में ढाबे में ही सोते हैं। लक्ष्मण सिदार चौकीदारी करता है। बुधवार शाम लगभग 6.30 बजे वह अपने घर चला गया था।

ढाबे में ढाबा में सहेश, लक्ष्मण व मनोज चौहान थे। बुधवार देर रात (गुरुवार 2.25 बजे) मां सावित्री देवी ने लाखा से फोन कर बताया कि उन्हें चौकीदार लक्ष्मण सिदार ने बताया कि बुधवार रात 10 से 11 बजे के बीच मनोज ने सहेश प्रधान की हत्या कर दी और उसका शव नाले में फेंक दिया।

Read more: छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर….इन जिलों में बारिश के आसार

Raigarh News इसकी सूचना मिलते ही गुरुवार तड़के 3 बजे वह ढाबे आया और मनोज को ढूंढा। वह किचन के पीछे बने रूम में सोता हुआ मिला। चौकीदार लक्ष्मण सिदार और पास के गणपत को लेकर सहेस की तलाश की तो उसका शव फटहा नाले में डूबा मिला। मनोज ने रात को मारपीट के बाद उसकी हत्या की और शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने सुबरा लैलूंगा के मनोज चौहान को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button