रायपुर में मैराथन दौड़ते हुए मैनेजर की मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायपुर में मैराथन दौड़ते हुए मैनेजर की मौत

Cg Raipur News: नवा रायपुर में आयोजित मैराथन दौड़ के दौरान एक धावक की अचानक गिरकर मौत हो गई। मृतक रायपुर में एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता था। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि मौत की असल वजह क्या थी। ये पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को लेट्स रन छत्तीसगढ़ ने मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन नवा रायपुर में किया था। इस दौड़ में 46 साल के गजानंद इंगले भी इसमें शामिल हुए थे। वे एक निजी कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद में पोस्टेड थे। 6 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने के दौरान दौड़ते हुए वे पीएचक्यू के पास रुक गए। इसके बाद अचानक से सड़क में गिर गए।

उनके आसपास मौजूद अन्य धावकों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। उनके नहीं उठने के बाद उन्हें CPR भी दिया गया लेकिन वे नहीं उठे। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को बुलाकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read more: Raigarh News: अवैध शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में 35 लीटर महुआ शराब जप्त

अलग-अलग कैटेगरी में प्रतियोगिता

Cg Raipur News इस मैराथन में 6 किलोमीटर, 10 किमी, 21 किमी और 42 किमी दौड़ की कैटेगरी रखी गई थी। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए 3 लाख 51 हजार रुपये से अधिक के कैश प्राइज रखे थे। इस बार के दौड़ में छत्तीसगढ़ की मैना थीम रखा गया था। इस दौड़ में 4 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था।

 

 

Related Articles

Back to top button