Raigarh News: अवैध शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में 35 लीटर महुआ शराब जप्त – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: अवैध शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में 35 लीटर महुआ शराब जप्त

Raigarh News *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा अवैध शराब पर जागरूकता के साथ प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 17/12/2023 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में कोतरारोड पुलिस द्वारा लगाये मुखबीरों से अवैध शराब बनाने एवं अवैध बिक्री की सूचनाओं लेकर ग्राम बोकरामुडा और ग्राम कृष्णापुर में शराब रेड कार्यवाही किया गया है । टीआई विजय चेलक को सूचना मिली थी कि ग्राम बोकरामुडा का में आरोपी सहेत्तर सारथी अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है ।

 

अवैध शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में 35 लीटर महुआ शराब जप्त
अवैध शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में 35 लीटर महुआ शराब जप्त

 

Read more: Raigarh News: चौपाल लगाकर गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने पर अंकुश लगाने ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक, हर गांव में महिला समूह का गठन

Raigarh News: रेड कार्रवाई पर आरोपी सहेत्तर सारथी पिता फिरतु सारथी बोकरामुडा थाना कोतरारोड़ के पास से 25 लीटर महुआ शराब कीमत ₹2500 रुपए तथा ग्राम कृष्णापुर में आरोपी रोशन चौहान पिता सुदन चौहान उम्र 26 वर्ष सा0 कृष्णापुर थाना कोतरारोड के घर में हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब 15 लीटर कीमत ₹1500 का विधिवत बरामद कर जप्त किया गया है । थाना कोतरारोड़ में दोनों आरोपियों पर पृथक-पृथक धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, हेमसागर पटेल, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक विकास कुजूर और राकेश नायक शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button